कभी राज कपूर और अमिताभ बच्चन के घर खेली जाती थी कुर्ताफाड़ होली, फिर अचानक इस वजह से बंद हो गया हुड़दंग

कभी राज कपूर और अमिताभ बच्चन के घर खेली जाती थी कुर्ताफाड़ होली, फिर अचानक इस वजह से बंद हो गया हुड़दंग

बॉलीवुड में वैसे तो हमेशा से ही होली पर खूब पार्टियां होती हैं, लेकिन राज कपूर के दौर की बात ही कुछ और थी। पूरी फिल्म इंडस्ट्री में राज कपूर के आरके स्टूडियोज में होने वाली होली खूब चर्चा बटोरती थी। राज कपूर खुद इस होली की पार्टी प्लान करते थे, जिसमें पूरी इंडस्ट्री के साथ-साथ किन्नरों को भी बुलाया जाता था। एक तरफ भांग घोटी जा रही होती थी, और दूसरी ओर बड़-बड़े टैंक में रंग और गुलाल घोलकर पानी तैयार किया जाता था। खूब हुड़दंग होता था। राज कपूर की तरह ही अमिताभ बच्चन की होली पार्टी भी खूब मशहूर होती थीं। उन्होंने आरके स्टूडियोज में होने वाली राज कपूर की होली की परंपरा को कई साल तक बनाए रखा। लेकिन कुछ ऐसा हुआ था, जिसके कारण अमिताभ और राज कपूर को अपने यहां होने वाली होली पार्टी बंद करनी पड़ गई थीं। इसका खुलासा सुभाष घई ने ‘नवभारत टाइम्स’ संग बातचीत में किया।

राज कपूर अमिताभ बच्चन के घर पर खेली जाने वाली होली के चर्चे आज भी होते हैं। उस वक्त भी हर कोई इन दोनों स्टार्स की होली की पार्टी का बेसब्री से इंतजार करता था। आखिर उनमें इतना भाईचारा जो देखने को मिलता था। लेकिन राज कपूर के जाने के बाद न तो वैसी होली रही और ना ही वैसा जश्न। आखिर क्यों इनकी होली पार्टी बंद करनी पड़ी थी?

इस बारे में सुभाष घई ने बताया, ‘मैं अमिताभ बच्चन के घर की होली में अक्सर जाया करता था। कई बार तो ऐसा होता था कि मैं अपने घर की होली मनाकर उनके घर जाता था होली खेलने। बच्चन साहब के यहां भी होली का गजब का आयोजन होता था।’

मालूम हो कि बॉलीवुड में आलीशान तरीके से होली मनाने की परंपरा राज कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर ने शुरू की थी। बाद में इसे राज कपूर ने आगे बढ़ाया। वह सब लोगों को खूब होली खिलाते और खुद भी खूब नाचते-गाते थे।

Leave a Comment