‘अनुपमा’ ने मारी बाजी, ‘तारक मेहता’ ने की धमाकेदार एंट्री, TRP रिपोर्ट में हुआ बड़ा उलट-फेर, देखें टॉप 5 शोज

TV TRP Report Week 19: टीवी सीरियल को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. ऐसे में हर हफ्ते गुरुवार को टीआरपी रिपोर्ट जारी की जाती है. इस हफ्ते की भी टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है. 19वें हफ्ते टीवी शो ‘अनुपमा’ ने बाजी मारी है और पहले नंबर पर अपनी जगह बनाई है. अनुपमा सीरियल को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. अनुपमा के मेकर्स ने कड़ी मेहनत के बाद वापस पहले नंबर का पायदान हासिल किया है. अनुपमा सीरियल को 2.0 रेटिंग मिली है.

दूसरे नंबर पर ये सीरियल 

वहीं दूसरे नंबर पर ‘उड़ने की आशा’ का नाम शामिल हुआ है. इस शो की स्टोरी को भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. इस हफ्ते उड़ने की आशा सीरियल को 2.0 रेटिंग मिली है.

कड़ी मेहनत के बाद मिला तीसरा नंबर

टीआरपी लिस्ट में तीसरे नंबर पर टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ ने अपनी जगह बनाई है. इस शो ने कड़ी मेहनत के बाद तीसरा नंबर हासिल किया है. ये रिश्ता क्या कहलाता है शो को 1.9 रेटिंग मिली है.

लंबे समय बाद टॉप 5 में मिली जगह

19वें हफ्ते टीआरपी लिस्ट में चौथे नंबर पर पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने अपनी जगह बनाई है. इस शो ने काफी लंबे समय बाद टॉप 5 में अपनी जगह बनाई है. इस शो को इस हफ्ते 1.6 रेटिंग मिली है. यह सीरियल लंबे समय से दर्शकों के दिलों में राज कर रहा है.

पांचवें नंबर पर ‘एडवोकेट अंजली अवस्थी’

वहीं इस हफ्ते टॉप 5 में पांचवें नंबर पर टीवी सीरियल ‘एडवोकेट अंजली अवस्थी’ ने अपनी जगह बनाई है. इस सीरियल को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. 19वें हफ्ते टीआरपी लिस्ट में इस सीरियल को 1.5 रेटिंग मिली है.

कई सीरियल्स को मिली 1.4 रेटिंग 

19वें हफ्ते टीआरपी लिस्ट में इस हफ्ते कई सीरियल्स ऐसे रहे जिन्हें 1.4 रेटिंग मिली है. इस लिस्ट में ‘मंगल लक्ष्मी’, ‘जादू तेरी नजर’, ‘लक्ष्मी का सफर’, ‘लाफ्टर शेफ्स’ और ‘झनक’ शामिल हैं.

Leave a Comment